पूर्णिया बिहार12नवंबर26* छठ से पहले चंपानगर में प्रशासन सख्त, गंगा सागर और डेयोडी घाट का SDM ने किया संयुक्त निरीक्षण
बैरिकेडिंग, CCTV, वॉच टावर और चेंजिंग रूम की व्यवस्था का निर्देश, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियाँ बिहार ।* जिला पदाधिकारी, पूर्णियाँ के निर्देश पर छठ महापर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को चंपानगर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विग्नेश टी.ए. (भा.प्र.से.), SDPO सदर-02, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, के.नगर तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत चंपानगर की टीम ने गंगा सागर पोखर एवं डेयोडी पोखर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और वॉच टावर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने को कहा गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुगम रास्ते की व्यवस्था ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि छठ पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
More Stories
सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*
कानपुर नगर 12 नवम्बर 26*उत्तरीपूरा बिल्हौर*मंडी की आवंटित दुकानों में नहीं बैठ रहे व्यापारी दुकानों में पड़ा रहता ताला
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26* छठ घाटों पर लगेगी कानून की पाठशाला, 10 घाटों पर तैनात होंगे न्याय सखी