November 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*

सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*

सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*

सहारनपुर , 12 नवम्बर 2026 –* शेरे हिंद विजयकांत चौहान (भगत सिंह जूनियर) के नेतृत्व में आज नुमाइश कैंप में हिंदुओं के ऐतिहासिक त्योहार दीपावली को मानव जनित रोग कहने वाले, वंदेमातरम विरोधी सहारनपुर सांसद इमरान मसूद का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया गया।

विजयकांत ने पुतला फूंकने के बाद हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने, आहत करने और वंदेमातरम विरोधी सांसद इमरान मसूद पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।

विजयकांत चौहान ने कहा कि इमरान को जिन हिंदुओं ने वोट देकर जिताया था, उन हिंदुओं को सोचना चाहिए कि कैसे इमरान मसूद लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते आ रहे हैं। इमरान मसूद कभी राष्ट्रगीत वंदेमातरम का विरोध करते हैं, कभी क्रांतिकारी देशभक्त भगत सिंह का अपमान करते हैं और गाजा, फिलिस्तीन, ईरान के भारत विरोधी लोगों के समर्थन में बोलते हैं, मगर भारत के कश्मीरी हिंदुओं और केरल, बंगाल के हिंदुओं पर जुल्म पर खामोश रहते हैं।

विजयकांत ने सभी राष्ट्रवादी हिंदुओं से एकजुट होकर दीपावली जैसे त्योहार पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले सांसद इमरान मसूद का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की और इस बार चुनाव में इमरान को हराकर हिंदू एकता का प्रचंड प्रदर्शन करने की अपील की।

सोना पंडित, अध्यक्ष गौरक्षा दल छुटमलपुर ने कहा कि एक जनता के चुने हुए सांसद को ये बात शोभा नहीं देती कि वो हिंदुओं के पवित्र त्योहार को मानव जनित रोग कहे, जबकि हिंदुओं ने ही उन्हें भारी संख्या में वोट दिए थे। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद गौहत्या, लव जिहाद, धर्मांतरण, आतंकवाद पर चुप रहते हैं और हिंदू भावनाओं को अपमानित करने पर सबसे आगे रहते हैं, जो निंदनीय है।

इस दौरान शेरे हिंद विजयकांत चौहान जूनियर भगत सिंह, सोना पंडित अध्यक्ष रुद्र गौरक्षा दल छुटमलपुर, अशोक राजपूत पूर्व पार्षद, अंकित टंडन, गगन गुंबर आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar