प्रयागराज08जुलाई*सदस्यता अभियान को लेकर सपाइयों ने बनाया रणनीति
पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता कृपाशंकर बिंद
कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सभी कमेटियों के भंग किए जाने के निर्देश के बाद सपा सुप्रीमो ने नए सिरे से गत दिनों सदस्यता अभियान चलाने का लिए गए निर्णय पर दिन बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कोरांव में कृपाशंकर बिंद निवर्तमान जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मेहताब खान नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर एक आवश्यक बैठक आहूत किया गया जिसमें सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई इस मौके पर सपा नेता बिंद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता में सपा सरकार की नीतियां और सत्तारूढ़ सरकार की जनविरोधी योजनाओं को बताने का कार्य करें और अब पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा जोकि जमीनी स्तर पर जुड़कर कार्य कर रहे हो इसी क्रम में मौके पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज ने कहा कि जिस तरह से जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है इस उमस भरी गर्मी में विद्युत की अघोषित कटौती बवाले जान बना हुआ है और किसानों की खेतों की रोपाई हो रही है लेकिन खाद की किल्लत किसानों के माथे पर पसीना लाने का कार्य कर रहा है जिसके कारण प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति आक्रोश उत्पन्न है और निश्चित ही यदि पार्टी का कार्यकर्ता तन मन धन से जनता से जुड़कर कार्य करेगा तो 2024 के लोकसभा के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सदस्य समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश से चुनकर जाएंगे और बिना समाजवादी पार्टी के केंद्र में सरकार चलाना मुश्किल होगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश पांडे निवर्तमान जिला सचिव रविंद्र जैसल प्रधान दीपक पटेल निवर्तमान जिला सचिव लोहिया वाहिनी शहादत अली प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी अतुल कुमार बिंद जिला सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अखंड प्रताप भास्कर पवन सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*