प्रयागराज03अक्टूबर23*हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की डिजिटल डायरेक्टरी के प्रकाशन का क्रियान्वयन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की डिजिटल डायरेक्टरी के प्रकाशन का क्रियान्वयन दिनांक 04.10.2023 (बुधवार) से 13.10.2023 (शुक्रवार) तक सुबह 10.00 बजे से सायंकाल 04ः30 बजे तक होना सुनिश्चित किया गया है, जिस संदर्भ में डायरेक्टरी के आधुनिकीकरण व फोटो खींचे जाने के लिए महिला अधिवक्ताओं को नये महिला चैम्बर में तथा पुरूष अधिवक्ताओं के लिए नये पदाधिकारी कक्ष के बगल में स्थान सुनिश्चित किया गया है।
अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह एवं महासचिव श्री नितिन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से अवगत कराया गया कि विगत कई वर्षो से डायरेक्टरी का नवीनीकरण/आधुनिकीकरण नही हो पाया था, इसलिए वर्तमान में यह बहुत ही आवश्यक है।
संयुक्त सचिव प्रेस अमरेन्दु सिंह ने सभी सम्मानित अधिवक्ता सदस्यों से अनुरोध किया है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा निर्गत पहचान पत्र, आधार कार्ड (वैकल्पिक), ब्लड गु्रप इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराया जाना है। इस संदर्भ में सम्मानित अधिवक्ताओं का हाई डेफिनिशन पासपोर्ट फोटोग्राफ बार एसोसिएशन द्वारा कल दिनांक 04.10.2023 से उपरोक्त स्थलों पर निःशुल्क खींचा जायेगा।
उक्त समस्त जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के संयुक्त सचिव प्रेस श्री अमरेन्दु सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई।
(अमरेन्दु सिंह)
संयुक्त सचिव प्रेस
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*