पूर्णिया9अगस्त25*आदिवासी भाई बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की बहुत बधाई ।*
पूर्णिया से मो0 इरफान क़ामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया*आदिवासी भाई- बहन प्रकृति की पूजा करते हैं, जल, जंगल, जमीन को देवता मानते हैं , लेकिन इनके इलाके में विकास आज भी कोसों दूर है । चाहे छत्तीसगढ़ में मैंने देखा है, चाहे कसबा विधानसभा के कई इलाके में , खासकर सिंघिया पंचायत में जहां आदिवासी भाई- बहन काफी संख्या में है । यहाँ मुरूलिया में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, स्कूल बहुत दूर है । चिचोरा रहिका में पुल की जरूरत है, इनको कुछ भी काम कराना है , इनसे पैसे लेने के लिए कई दलाल सक्रिय हो जाते हैं । इसी इलाके में एक बिरसानगर है, जो पहले पाकिस्तानी टोला था, बिरसानगर तो गया है, लेकिन डॉक्यूमेंट में उनका पतापाकिस्तानी टोला नहीं बदला है । जब मोहनी पंचायत में जाता हूँ, ठंड में 100 से ज्यादा आदिवासी भाई- बहनों को हमारे दुवारा गर्म कपड़े मिले थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है, जो हमें बहुत तकलीफ पहुँचाता है । आपके साथ मैं भी जय जोहार बोलता हूँ, जय जोहार -सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय हो, पर हमारे भाई- बहन-आपलोगों को भी आगे बढ़ना है । आम आदमी पार्टी हमेशा आदिवासी भाई- बहनों के साथ खड़ी है और कसबा, बिहार में आपकी ज़िंदगी बेहतर करेंगे- भानु भारतीय आप नेता कसबा विधानसभा 58
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल