पूर्णिया बिहार8फरवरी26* पूर्णिया पुलिस बड़ी कामयाबी: सूरज बिहारी हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार, पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने बहुत बड़ी कामयाबी पूर्णिया के तावारिख में दर्ज की है, इसी के तहत उन्होंने मरंगा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बलाई , प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया की पूर्णिया के चर्चित कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी नंदू सिंह, ब्रजेश सिंह और अमन सिंह तीनों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि तीनों वारदात के बाद से लगातार लोकेशन बदल रहे थे, 10 दिनों में दिल्ली, नोएडा, भोपाल, हावड़ा, फरक्का और नेपाल का भी चक्कर लगाए , पुलिसअधीक्षक ने बताया कि कारोबारी सूरज बिहारी के पिस्टल से ही ब्रजेश ने उनकी कत्ल के वारदात को अंजाम दिया , मामले में 5 गिरफ्तार हो चुके हैं, 2 ने पहले सरेंडर किया था, इस केस में स्पीडी ट्रायल चलेगा,
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 27 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले कारोबारी सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वीडियो फुटेज से सभी आरोपियों की पहचान की गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया, टीम को टेक्निकली एक्सपर्ट सदर SDPO 1 ज्योति शंकर लीड कर रहे थे, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल किशोर और टेक्निकली एक्सपर्ट इंस्पेक्टर रूपक रंजन सिंह इनकी टीम में शामिल थे
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, उन्होंने देकर बताया कि बहुत जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होना तय है,उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार किया,
इस मामले में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे सजा दिलाई जाएगी,

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें