पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार :* जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्णिया जिले में आज से 3 दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘आंगन का मिलन’ की भव्य शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा।
कार्यक्रम को लेकर विभाग ने विस्तृत कैलेंडर और समय-सारणी जारी की है, जिसके आधार पर हर गतिविधि को संपन्न कराया जा रहा है और प्रतिदिन फोटो-वीडियो विभागीय लिंक पर अपलोड किया जा रहा है।
सुबह-सुबह बच्चों का स्वागत और माताओं ने साझा किया अनुभव
29 सितंबर को निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सुबह 8 से 9:30 बजे तक सभी केंद्रों पर बच्चों का फूल-माला से स्वागत और माता-पिता व अभिभावकों का आमंत्रण किया गया। इसके बाद 9:30 से 10:30 बजे तक लाभार्थी माताओं ने मंच से योजना में हुए बदलाव के अपने अनुभव साझा किए, जिसे आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बड़े ध्यान से सुना।
सेविका, सहायिका और आशा दीदी का हुआ सार्वजनिक सम्मान
10:30 से 11 बजे तक पूरे जिले में सम्मान एवं सार्वजनिक अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका, सहायिका, लाभुकों और आशा दीदी का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। यह पल उनके लिए गर्व का क्षण रहा।
पोषण-स्वास्थ्य पर संवाद और बच्चों की किलकारी से गूंजा आंगनबाड़ी
11 से 11:30 बजे तक पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में ANM और आशा के सहयोग से मातृ समूह और जीविका दीदियों के साथ जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी स्थानीय बोल-चाल की भाषा में दी गई।
वहीं 11:30 से 12 बजे तक ECCE गतिविधि के तहत केंद्र पर मौजूद बच्चों के बीच खेल, गीत, कहानी और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के बाद सभी केंद्रों की फोटो और वीडियो को विभागीय लिंक http:/125.16.175.140:98/Account/Login पर अपलोड कराया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
नई दिल्ली 29 सितंबर 26*मनरेगा और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बड़ा हमला- प्रमोद त्यागी