पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
*एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में छापेमारी, अन्य तस्करों की तलाश जारी*
*मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार ।*
पूर्णिया बिहार, जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने आज गुरुवार को बड़ी चोट की है। एसटीएफ पूर्णिया की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में गठित टीम ने के. नगर थाना क्षेत्र के बसहा वार्ड नंबर 13 में छापेमारी कर 44 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिंटू कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता महाराज साह और संतोष कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता महेन्द्र साह के रूप में हुई है। दोनों बसहा, वार्ड नंबर 13, थाना के.नगर, जिला पूर्णिया के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, 29,5,26 को एसटीएफ से मिली पुख्ता जानकारी के बाद एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने बसहा स्थित आरोपियों के घर पर विधिवत छापा मारा और भारी मात्रा में गांजा जब्त कर दोनों को दबोच लिया,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा तस्करी में शामिल अन्य अपराधियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है,
पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा,

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी