पूर्णिया बिहार 28 नवंबर 26 *अब एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक FREE इलाज!*
*PM RAHAT योजना को लेकर पूर्णिया पुलिस का बड़ा प्रशिक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार :* सड़क दुर्घटना में घायल होने पर अब पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। घायल व्यक्ति को ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इसके लिए न आयुष्मान कार्ड चाहिए, न ही इंश्योरेंस।
वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर 28 नवंबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के निर्देशन में DRM विनोद कुमार गिरी ने जिले के विभिन्न थानों से आए IRAD/EDAR के नोडल पदाधिकारियों को PM RAHAT योजना का प्रशिक्षण दिया।
*मोबाइल से ही होगी पूरी प्रक्रिया*
प्रशिक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से योजना की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि हादसे के बाद घायल को तुरंत अस्पताल में इलाज मिल सके और कोई कागजी अड़चन न आए।
*इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा*
यह सुविधा GMCH पूर्णिया, सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिले के 14 चिह्नित निजी अस्पतालों में उपलब्ध है।
प्रशासन की यह पहल सड़क हादसों में घायलों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

More Stories
सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी,
लखनऊ २८ नवम्बर २६* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………..
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*