November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी,

सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी,

🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग….

सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी, आधार में नवीन फोटो अपडेट कराना अनिवार्य….*

*सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा अनुदान 51 हजार से बढ़ाकर किया एक लाख रुपये*

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त वर्गों के गरीब व्यक्तियों, जिनके परिवार की वार्षिक आय 03 लाख रुपये तक है, की पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत पूर्व निर्धारित पात्रता की शर्तें एवं उपलब्ध कराये जाने वाले लाभ में वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाभ प्राप्त करने वाले समस्त जोड़ों की प्रवेश एवं निकास के समय बायोमेट्रिक व फेसियल उपस्थिति लगायी जायेगी। उपस्थिति लाभार्थियों के आधार बेस डाटा के अनुसार लगायी जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण कराने वाले आवेदक वर-वधू अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। जिन जोड़ों के आधार कार्ड में बाल्यावस्था की अथवा अधिक पुरानी फोटो लगी हुई हैं और जिन्होंने अपना बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है, वे तत्काल इसे करा लें ताकि कार्यक्रम में बायोमेट्रिक एवं फेस स्कैनिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। यदि कार्यक्रम स्थल पर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट व चेहरा) मैच नहीं होता है, तो पंजीकरण के बावजूद शादी की प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक एवं फेस स्कैनिंग की इस व्यवस्था से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों के सम्बन्ध में अधिक पारदर्शिता से कार्य किया जा सकेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़े पर व्यय होने वाली राशि 51,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दी है।

Taza Khabar