पूर्णिया बिहार 28 नवंबर26 *पूर्णिया में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन!*
*NCORD की बैठक में DDC राजीव कुमार ने दिए सख्त निर्देश, मेडिकल दुकानों की होगी जांच*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया :* पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उप विकास आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में NCORD की अहम बैठक हुई। बैठक का मुख्य मकसद जिले में मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू कराना और नशामुक्ति अभियान को और ज्यादा असरदार बनाना था।
*स्कूल-कॉलेज के पास बरती जाएगी विशेष सतर्कता*
बैठक में मद्य निषेध, नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता, नशा सेवन पर रोक, संदिग्ध जगहों पर विशेष पुलिस गश्त और शिक्षण संस्थानों के पास विशेष सतर्कता बरतने जैसे अहम बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।
डीडीसी ने कहा कि इस दिशा में और ज्यादा ठोस प्रयासों की जरूरत है, सिर्फ कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा।
*सभी दवा दुकानों का होगा सर्वे, अवैध दुकानों पर गिरेगी गाज*
बैठक में मौजूद सभी ड्रग्स इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया गया कि जिले में चल रही सभी थोक और रिटेल मेडिसिन दुकानों का सर्वे कर सूची तैयार करें। गैर कानूनी रूप से चल रही दवा दुकानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला और अनुमंडल स्तर पर कार्य योजना बनाकर सर्वे की रिपोर्ट संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया।
*नशामुक्त पूर्णिया के लिए प्रतिबद्ध है प्रशासन*
जिला प्रशासन पूर्णिया को नशामुक्त बनाने की दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजय सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी एसडीओ और एसडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*
पूर्णिया बिहार 28 नवंबर 26 *अब एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक FREE इलाज!*
उन्नाव 28 नवम्बर 26*दिव्य कलश यात्रा में उमड़ा मात्रशक्तियों का सैलाब,श्रीमद्भागवत के महात्म्य पर हुई चर्चा