पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रक्तदान शिविर में 30 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया, 23 फरवरी 2026 – बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस केंद्र पूर्णिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 30 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। इस सराहनीय कदम के लिए पूर्णिया जिले के लोगों ने पुलिस कर्मियों को सराहना की है और आगे भी इस तरह का काम करने की उम्मीद जताई है।
पुलिस प्रशासन के इस कदम को लोगों ने बहुत ही सराहनीय बताया है और पुलिस कर्मियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने कहा कि पुलिस कर्मियों का यह योगदान समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*