पूर्णिया बिहार 21मई 25* जिले में चल रहे गृह रक्षकों के नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की समीक्षा की गई
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार।समीक्षा के दौरान वरीय समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि विज्ञापन संख्या 01/2025 अन्तर्गत पूर्णियाँ जिला में 280 रिक्तियों के विरूद्ध 16602 आवेदन, 12671 पुरूष के एवं 3931 महिला के आवेदन प्राप्त हुए। जिनका शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा इन्दिरा गाँधी स्टेडियम पूर्णियाँ में दिनांक 30.04.2025 से 17.05.2025 तक आयोजित किया गया। शारीरिक दक्षता जाँच कार्यक्रम में कुल 12495 अभ्यर्थी जिसमें 8908 पुरूष अभ्यर्थी एवं 3587 महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
जिला पदाधिकारी द्वारा शारीरिक दक्षता जांच में सफल अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर वरीय समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि शारीरिक दक्षता जाँच कार्यक्रम में कुल 4388 अभ्यर्थी सभी जाँच में योग्य रहे जिसमें 2037 पुरूष एवं 2350 महिला अभ्यर्थी योग्य घोषित हुए इस प्रकार जिला पूर्णियाँ में विज्ञापन संख्या – 01/2025 अन्तर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए 280 रिक्तियों के विरूद्ध डेढ़ गुणा मेधा सूची के लिए 4388 उम्मीदवार योग्य घोषित हुए है।
जिला पदाधिकारी द्वारा वरीय समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी पूर्णिया को निदेश दिया गया कि मेधा सूची बनाने के लिए सभी तकनीकी पहलुओं तथा विभागीय दिशानिर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा वरीयता सूची के निर्धारण में किसी भी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस दौरान बैठक में उप विकास आयुक्त पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, अपर समाहर्ता पूर्णिया, वरीय समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*