पूर्णिया बिहार 20 मई 25* सहकारिता मंत्री ने सहकारिता विभाग के अधिकारियोंऔर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सहकारिता वर्ष के मौके पर सहकारिता का झंडोतोलन किया और वृक्षारोपण किया गया।
वही मंत्री महोदय द्वारा पूर्णिया, अररिया,किशनगंज के पैक्स गोदामो का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादन समूह का निर्माण और गोदाम बनाया जा रहा है।
साथ ही साथ सब्जी को एमएसपी मे लाने की तैयारी त्वरित गति से की जा रही है । वही मक्का और मखाना के लिए एमएसपी लाने की तैयारी की जा रही है।
माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि जब से श्री अमित साह माननीय सहकारिता मंत्री बने है तब से सहकारिता विभाग में किसानों के हित मे कई बड़े कदम उठाये गए हैं। जिससे किसानों को बड़ा फायदा हुआ है ।
माननीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी प्रखंडों में सब्जी के स्टोरेज के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जा रहे हैं। कई प्रखंडों में काम भी शुरू हो गया है।
More Stories
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*दारानगर में 247 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला, कुप्पी युद्ध और मेले का भव्य आयोजन*
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉