पूर्णिया बिहार 10 दिसंबर 25 *पूर्णिया में उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया, बिहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे, जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं ने फूल माला और गुलदस्ता एवं चादर ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया के प्रधान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में उद्योग का जाल बिछाया जाएगा और हर घर में रोजगार मिलेगा
उन्होंने कहा कि सरकार की दो प्रमुख प्राथमिकताएं हैं – कानून का राज स्थापित करना और युवाओं को रोजगार देना। उन्होंने बताया कि बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी और इसके लिए नए कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है
उद्योग मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बिहार के युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने पर भी ध्यान देगी, ताकि वे आधुनिक उद्योगों की मांगों को पूरा कर सकें , इस मौके पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, श्रीमती नूतन , नगर निगम पूर्णिया के उप महापौर पल्लवी गुप्ता , मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, के अलावा हजारों के तादाद में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे,

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली14अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*