August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*

भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*

भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*

 

*CM मोहन यादव के निर्देश पर खाद्य विभाग एक्शन में, इंदौर में 1816 किलो नकली पनीर जब्त, फैक्ट्री सील*

 

भोपाल। छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश भी एनालॉग पनीर के खिलाफ सख्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर प्रदेश में एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार में मिलने वाले पनीर की सघन जांच की जाए। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

 

*इंदौर में बड़ी कार्रवाई*

CM के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इंदौर के पालदा स्थित एक इंडस्ट्री पर छापा मारा। वहां वनस्पति तेल और अन्य केमिकल से पनीर और मावा तैयार किया जा रहा था। टीम ने मौके से 1,816 किलो एनालॉग पनीर और मावा जब्त कर लिया। फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है। निरीक्षण में वहां गंदगी और अस्वच्छता भी पाई गई।अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में रोजाना करीब 800 किलो एनालॉग पनीर और 1000 किलो मावा खपत हो रहा था। अकेले इंदौर की एक यूनिट ही रोज 450 किलो तक नकली पनीर बना रही थी। इसकी कीमत करीब 1.17 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

*क्या है एनालॉग पनीर?*

दूध की जगह वनस्पति तेल, स्टार्च और अन्य सामग्रियों से तैयार किए जाने वाले पनीर को एनालॉग पनीर कहा जाता है। ये असली पनीर से काफी सस्ता होता है, इसलिए मिठाई और होटल वाले इसका इस्तेमाल कर लेते हैं।

 

*मानवाधिकार आयोग भी सख्त*

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों को नोटिस भेजकर पूछा है कि लोगों को मिलावटी पनीर से बचाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अब सिर्फ असली दूध से बने पनीर की बिक्री होगी। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar