पूर्णिया बिहार 11 दिसंबर 25* कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है :उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, वनभाग परिसर, पूर्णिया में आज भागलपुर, कोसी और पूर्णिया प्रभाग की संयुक्त संगठनात्मक आभार बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठनभाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री भाजपा राधा मोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, नरेश शाह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा, सत्येंद्र राय क्षेत्रीय सह प्रभारी तथा पूर्णिया के विधायक विजय खेमका उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री भाजपा अरुण राय पुलक ने किया और महामंत्री संजीव सिंह, संजय पोद्दार सहित तीनों प्रमंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान