April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 11 दिसंबर 25* अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन रोड साइकिलिंग सिटी लीग चैंपियनशिप के विजेताओं को P.D.C.Aने मेडल एवं ट्राफी से सम्मानित किया।

पूर्णिया बिहार 11 दिसंबर 25* अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन रोड साइकिलिंग सिटी लीग चैंपियनशिप के विजेताओं को P.D.C.Aने मेडल एवं ट्राफी से सम्मानित किया।

पूर्णिया बिहार 11 दिसंबर 25* अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन रोड साइकिलिंग सिटी लीग चैंपियनशिप के विजेताओं को P.D.C.Aने मेडल एवं ट्राफी से सम्मानित किया।

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पी डी सी ए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता श्री पवन कुमार पोद्दार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा 11 दिसंबर वृहस्पतिवार को पूर्णिया के बेलौरी में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे महिला विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सुबह 8 से 10 बजे तक बेलौरी चौक से मटिया चौक के बीच रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सारी मुक्कमल व्यवस्था P. D. C. A के ओजस्वी अधिकारियों के देखरेख में किया गया। करीब दो दर्जन महिला प्रतिभागियों में से दोनों वर्गों के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को मंच से पी डी सी ए के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह ,सचिव विजय शंकर सिंह , मुफस्सिल थाना अध्यक्ष श्री सुद्दीन राम एवं ट्रैफिक थाना अध्यक्ष श्री सुनील राय के हाथों मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित और हौसला अफजाई किया गया। अंडर 18 आयु वर्ग में सुरुचि कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय एवं रीया कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।18 से उपर आयु वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, निम्मी कुमारी द्वितीय एवं सृष्टि कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। सुबह 8 बजे से ही पी डी सी ए के अधिकारी अध्यक्ष नवीन सिंह सचिव विजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार उपाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, राणा प्रताप सिंह, पवन कुमार पोद्दार,संरक्षक एस के सरोज,परिमल सिंह, नन्दकिशोर सिंह नन्दु ,मनोहर कुमार, राजीव रंजन सिंह, तौफीक आलम,राजू झा, अमरेन्द्र यादव, सुनिल लोहिया,रुबी सिंह, मुरारी सिंह, अक्षत कुमार, आदित्य केजरीवाल, पंकज श्रीवास्तव अमित कुमार,एवं क्रीड़ा भारती के अधिकारी ब्रजेश कुमार भास्कर, शिवानी सिंह, आराधना सिंह, सुनिल कुमार दास, खुशी कुमारी,शिवम्,शुभम,मनिष उरांव प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच कर प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पी डी सी ए के सदस्य नये आकर्षक रंग और डिजाइन के ट्रैक शुट में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा गुब्बारा उड़ा कर पूर्णिया के बेलौरी चौक पर किया गया।पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन एवं पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती के सहयोग एवं सहभागिता से राज्य स्तरीय स्कूल खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराई गई। शुक्रवार के सुबह 8 बजे से दूसरे और अंतिम दिन का खेल कुद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।इस खेल कुद प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन एवं जिला खेल अधिकारी की अहम भूमिका देखी जा रही है।

Taza Khabar