पटना20नवम्बर24*बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की गाड़ी का फिर कटा चालान: पॉल्यूशन, इंश्योरेंस फेल, पहले लग चुका जुर्माना भी अब तक नहीं भरा गया_*
_बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी, जिसका नंबर BR01CL0077 है। नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है। इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 4 अगस्त 2024 को फेल हो चुका है, इसके बाद भी यह गाड़ी सड़क पर चल रही है।_
*_मुख्यमंत्री मंगलवार को रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुसही बेतिया गांव में DM दिनेश कुमार राय के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने अपने सरकारी गाड़ी से पहुंचे थे। सीएम की गाड़ी का चालान रोहतास जाते समय टोल पर कटा है। नीतीश कुमार अक्सर इस गाड़ी से ही सफर करते हैं। हालांकि, चालान कटने के वक्त सीएम इस गाड़ी में मौजूद नहीं थे।_*
_यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है। इससे पहले 23 फरवरी 2024 को गाडी का सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1000 रुपए का चालान काटा गया था, लेकिन अब तक इसका चालान नहीं भरा गया है।_

More Stories
पूर्णिया8 सितंबर 26*12 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत – जिला जज ने जागरूकता रथ को किया रवाना*
पूर्णिया बिहार 8 सितंबर26 *कटिहार / गेराबारी में निःशुल्क फर्टिलिटी शिविर – निःसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी*
पूर्णिया बिहार 8 सितंबर26* पंद्रह दिवसीय लोकगीत-लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन,