October 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*

बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*

बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*

**तीन दर्जन मरीज ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए,70 को चश्मे और 100 लोगों को मिलीं निशुल्क दवाएं*।

**जसपुरा/बांदा।**समाजसेवी राकेश बाजपेयी के प्रयासों से संचालित मासिक नेत्र परीक्षण शिविरों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को जसपुरा ब्लॉक के यमुना नदी किनारे बसे ग्राम गडोला में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।करीब 300 लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई।जांच के दौरान करीब तीन दर्जन लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए बस से चित्रकूट भेजा गया।वहीं,लगभग 70 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 100 लोगों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उपचार की सुविधा भी मुहैया कराई गई।इस दौरान पत्रकार ने स्वास्थ्य शिविर के साथ क्षेत्र में किसानों के सामने खड़ी खाद की समस्या को लेकर भी सवाल किए।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे चर्चा का विषय रहे। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar