लखनऊ20नवम्बर24*रोजगार मेले में होगी सात हजार से अधिक चालकों की रोडवेज में भर्ती*
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभाग में 7188 चालकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभिन्न निगमों में रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में रोजगार मेला लगेगा। 2 दिसंबर को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या एवं वाराणसी में, 6 दिसंबर को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में, 10 दिसंबर को सहारानपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा एवं प्रयागराज में रोजगार मेले लगेंगे। चर्चा है कि महाकुंभ के मद्देनजर परिवहन बेड़े में सात हजार बसें शामिल होंगी। इसमें चालकों की कमी न हो, इसलिए चालकों की भर्ती की जाएगी।

More Stories
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
*🏵️पपीते के पत्तो की चाय किसी भी स्टेज के कैंसर को सिर्फ 60 से 90 दिनों में कर देगी जड़ से खत्म,🏵️*
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*