पंजाब29नवम्बर*डॉ. भीमराव अम्बेडकर मिशन सोसायटी द्वारा राजीव नगर वार्ड नं. 27 व 17 में चलाया गया सफाई अभियान
अबोहर, 29 नवंबर (शर्मा): चौ. संदीप जाखड़ द्वारा चलाये गये सफाई अभियान का असर अबोहर में दिखाई देने लगा है। संदीप जाखड़ की प्रेरणा से डॉ. भीमराव अम्बेडकर मिशन सोसायटी द्वारा भी इस अभियान में सहयोग शुरू कर दिया है। जिसके तहत रविवार को वार्ड नं. 27 व 17 राजीव नगर में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान सुनील मौर्य, उपप्रधान राजकुमार गोलना, कोषाध्यक्ष रजनीश वर्मा, सहकोषाध्यक्ष विक्की गोलना, सचिव पवन कुमार, कृष्ण कुमार, आशीष छिम्पा, राहुल मुंदड़ा, धर्मवीर सौलंकी, राकेश जिल्होत्रा, सुधीर मौर्य, अरूण खरेन, शंकर मौर्य, दीपू सौलंकी ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रधान सुनील मौर्य ने कहा कि सोसायटी द्वारा हर रविवार को सफाई अभियान चलाया जाया करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दिखाये मार्ग पर चलकर शहर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे।
फोटो:5, सफाई अभियान में हिस्सा लेते सोसायटी के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,