पंजाब22जून2023*इंदिरा नगरी में कातिलाना हमला करने वाले दो आरोपी काबू
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इंदिरा नगरी में कातिलाना हमला करने के मामले में दो आरोपी राहुल पुत्र रामबाबू, जगजीत सिंह पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इंदिरा नगर निवासियों के बयानों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 106/21 भांदस की धारा 307, 427, 148, 149 आईपीसी के तहत कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में राहुल कुमार व जगजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि इस मामले में किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो।
फोटो: 1, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*