October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*भागलपुर बिहार 10 अक्टूबर 2026*जुबक संघ भागलपुर की प्रेस वार्ता संपन्न, जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल*

*भागलपुर बिहार 10 अक्टूबर 2026*जुबक संघ भागलपुर की प्रेस वार्ता संपन्न, जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल*

* भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*

*भागलपुर बिहार 10 अक्टूबर 2026*जुबक संघ भागलपुर की प्रेस वार्ता संपन्न, जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल**भागलपुर बिहार 10 अक्टूबर 2026*जुबक संघ भागलपुर की प्रेस वार्ता संपन्न, जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल*

जुबक संघ भागलपुर की ओर से आज डॉ. डी. पी. सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय श्री मारवाड़ी पाठशाला प्रांगण में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं इस वर्ष बनने वाले भव्य पूजा पंडाल की विशेषताओं की जानकारी दी गई।

इस वर्ष जुबक संघ भागलपुर द्वारा जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

1958 में हुई संस्था की स्थापना, 1983 से शुरू हुआ दुर्गा पूजा का आयोजन

जुबक संघ की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। स्थापना के शुरुआती दौर में संस्था द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता था। इसके बाद वर्ष 1983 से दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया। वर्तमान में श्री मारवाड़ी पाठशाला प्रांगण में पिछले 26 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूजा की तैयारियों, पंडाल की भव्यता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गई। संघ की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. डी. पी. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शांतानु कुमार घोष, मुख्य आयोजक श्री जगदीश चंद्र मिश्र ‘पप्पू’, उपाध्यक्ष डॉ. बिहारीलाल, डॉ. अर्सद अहमद, श्री विजय यादव,मुख्य संयोजक डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. कुमार सुनीत, मुख्य संरक्षक डॉ. संदीप मोदी, डॉ. सतीश कुमार, श्री दिनेश महेश्का, कानूनी सचिव बबन साहा, उप सचिव विभु घोष,कानूनी सलाहकार श्री सुधाकर पांडे, प्रवक्ता श्री एस. के. डोकानिया,श्री दीपक शर्मा,

सदस्य गण में श्री मुकेश मुकुंद,पुष्कर सिंह, राहुल शर्मा, कुणाल जायसवाल,शरद व्यास,ऋतिक सिन्हा,अमन सिंह,अमन सिंकु चंदन कुमार सिंह, रवि शंकर,जयदीप कुमार, उदित कुमार, जगत बनर्जी, डॉ वी वी बैद् ,अमर वर्मा एवं अभिषेक रॉय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जुबक संघ भागलपुर ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग और सहभागिता से दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य एवं सफल होगा।

Taza Khabar