पंजाब22जून2023*घर से फरार नाबालिग लडक़ी को पुलिस ने किया बरामद, युवक फरार
लडक़ी के अदालत में करवाए गए 164 के बयान
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी राजवीर सिंह ने घर से फरार नाबालिग लडक़ी को बरामद किया है। लडक़ी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसके 164 के बयान कलमबद्ध किये। लडक़ी का मैडीकल करवाने के बाद धारा में बढौतरी की जायेगी। इस मामले में ढींगावाली निवासी मुकेश कुमार पुत्र बहादर राम अभी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार धारा खुईयांसरवर पुलिस ने नाबालिगा की दादी के बयानों पर मुकदमा नं.70, 21.06.23 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मुकेश पुत्र बहादर राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस मामले में अभी मुकेश कुमार फरार बताया जा रहा है। आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही उसे काबू किया जायेगा।
फोटो:2, नाबालिगा व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन