पंजाब19नवम्बर*घर में घुसकर पिता व बेटे को बुरी तरह पीटा
मामले की जांच चौकी सीतोगुन्नो द्वारा जारी
अबोहर, 18 नवंबर (शर्मा/सोनू): सीतो के गांव मेहराणा में राम कुमार पुत्र बृजलाल व उसके बेटे सोनू घर में बैठे थे इतने में हनुमान पुत्र निक्की, कमला देवी पत्नी हनुमान उनके घर में घुस आये और लाठियों व डंडों से वार कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया गया। जहां पर राम कुमार व सोनू ने मांग की है कि उनपर हमला करने वाले हनुमान व उसकी पत्नी कमला देवी पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये। सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि दोनों के बयान ले लिए गए हैं मामले की जांच जारी है। जल्द ही मारपीठ करने वाले आरोपियों पर कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:3, घायल पिता-पुत्र।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*