October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[21/10, 18:42] +91 94542 48426: *रालोद द्वारा चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित*
___________________________

👉*कृषि, किसान कल्याण, सामाजिक सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित*

*लखनऊ।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किसान ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स–2026 के लिए योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार समारोह 20 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग में आयोजित होगा।

किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की धर्मपत्नी चारु चौधरी के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह जी के विचारों, आदर्शों और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और आम नागरिकों के हितों के लिए समर्पित किया। उनके विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए किसान ट्रस्ट ऐसे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, सामाजिक सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

*रालोद प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी* ने बताया कि इस वर्ष पांच श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे—

*किसान पुरस्कार* (Kisan Award): खेती-किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए।

*कृषक उत्थान पुरस्कार* (Krishak Utthan Award): कृषि नवाचार एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए।

*कृषि उद्यमी पुरस्कार* (Krishi Award): कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए।

*सेवा रत्न पुरस्कार* (Seva Ratna Award): सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए।

*कलम रत्न पुरस्कार* (Kalam Ratna Award): पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।

उन्होंने बताया कि किसान ट्रस्ट द्वारा सभी योग्य एवं पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं ई-मेल के माध्यम से अपना नामांकन भेज सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन एवं संबंधित जानकारी के लिए ई-मेल:
*kisantrust79@gmail.com*

मयंक त्रिवेदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के विचार आज भी किसानों, ग्रामीण भारत और सामाजिक न्याय के लिए प्रासंगिक एवं प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान मिलता है। साथ ही, चौधरी साहब के विचारों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।

उन्होंने योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से इस सम्मान के लिए नामांकन भेजने की अपील की।
[21/10, 18:42] +91 94542 48426: *महगाई भत्ते/महगाई राहत का भुगतान दीपावली से पूर्व किया जाय*
____________________________

*लखनऊ ।* सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एन. कुशवाहा, महामंत्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों/पेंशनरों को वर्ष में दो बार महगाई भत्ता/मंहगाई राहत दिये जाने की सरकार की व्यवस्था है, पूर्व निर्णयों के अनुसार जनवरी में दिये जाने वाले किश्त का आदेश मार्च में और जुलाई में दिये जाने वाले किश्त का आदेश सितम्बर में जारी किया जाता रहा है।

इस निर्णय और परम्परा को तोड़ते हुये जुलाई 2026 से मिलने वाली महगाई भत्त एवं मंहगाई रात की किश्त अभी तक जारी नहीं किया गया है। दशहरा बीत गया दीपावली नजदीक है कर्मचारी शिक्षकों एवं पेंशनरों में आक्रोश है।
श्री यादव ने अनुरोध किया है कि कर्मचारी शिक्षकों, पेंशनरों को जुलाई 2026 से मिलने वाली 3 प्रतिशत महगाई भत्ते एवं मंहगाई राहत के किश्त का शासनादेश शीघ्र जारी कर दीपावली से पूर्व भुगतान कराया जाय।
[21/10, 18:43] +91 94542 48426: *बुराई पर अच्छाई की जीत के बाद फूंका गया 75 फुट का रावण*
____________________________

👉*फूंका गया राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी, दिमागी नक्सलवाद का रावण*

👉*रावण दहन में हुआ स्वदेशी आतिशबाजी का इस्तेमाल*

👉*दर्शकों से खचाखच भरा रहा ऐशबाग का रामलीला मैदान*

*अजय सिंह*
*लखनऊ।* विजय दशमी पर्व के अवसर पर ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 75 फुट ऊंचे रावण का दहन देखने के लिए हजारों रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसे जहाँ जगह मिली वहीं बैठ गया बहुत से लोग रावण दहन का दृश्य देखने के लिए मैदान के बाहर की सड़कों तक पर खड़े हो गए ।

कोलकाता के कलाकारों द्वारा मंच पर चल रही रामलीला के मंच पर जैसे ही श्रीराम के द्वारा रावण का वध किया जाता है तुरंत ही मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड द्वारा जय श्री राम का उदघोष आरंभ हो गया ।

इसके उपरांत स्वदेशी आकाशीय आतिशबाजियों और जोरदार आवाज के पटाखों से सुसज्जित रावण के पुतले का दहन किया गया ।
जिसे मैदान में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने को आतुर दिखाई दिया ।
रावण दहन से पूर्व आतिशबाजों द्वारा करीब डेढ घंटे तक देशी अतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया जिसे देख बच्चे खूब आनंदित दिखे ।

रामलीला के मंच पर रावण वध से पूर्व लक्ष्मण का मेघनाथ से युद्ध होना उन्हे शक्तिबाण लगना, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी हेतु द्रोणागिरि पर्वत को लाना, और मेघनाथ वध जैसी प्रमुख लीलाओं का मंचन किया गया ।

विजयदशमी पर्व पर रामलीला के मंच पर अण्डमान निकोबार के राज्यपाल महामहिम डॉ० दिनेश शर्मा के साथ उ०प्र० सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह की मौजूदगी मे फूंका गया रावण का पुतला । पुतला दहन से पूर्व रामलीला सामित के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल ने सभी गणमान्य अतिथियों को मंच पर अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर उनके साथ समिति के मंत्री ऋतुराज रस्तोगी, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल (द्वितीय), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल (प्रथम) के साथ ही समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।
[21/10, 18:43] +91 94542 48426: *स्टारलिंक का लाइसेंस रद्द करे भारत सरकार डेटा :संदीप बंसल*
__________________________

👉*राष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्वदेशी उद्योगो को प्रोत्साहन दें*

*लखनऊ।* स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने स्टारलिंक जैसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के संदर्भ में भारतीय डेटा की सुरक्षा, राष्ट्रीय संप्रभुता तथा देश के व्यापार एवं उद्यम जगत के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने भारत सरकार से स्टारलिंक के लाइसेंस को रद्द किये जाने की मांग की। बंसल ने कहा कि इस विषय पर स्वदेशी जागरण मंच, स्वदेशी व्यापारी मंच तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एक साथ हैं तथा देश के अन्य उद्यमी व्यापारी संगठनो को एक मंच पर लाया जायेगा।

संदीप बंसल ने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक का स्वागत करता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ देश की सुरक्षा, नागरिकों की निजता और स्वदेशी उद्योग के हितों की रक्षा भी अनिवार्य है। किसी भी विदेशी कंपनी को भारत में सेवाएँ प्रदान करते समय भारतीय कानूनों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज डिजिटल अर्थव्यवस्था में नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों और संस्थानों का डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा कहाँ सुरक्षित रखा जाता है, उसका प्रबंधन किस प्रकार होता है तथा भारतीय कानूनों के अंतर्गत उस पर प्रभावी नियंत्रण कैसे सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा, सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी शर्तों और वैधानिक निगरानी व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, आवश्यक सुरक्षा जाँच एवं नियामकीय मंजूरियों की स्थिति स्पष्ट की जाए, भारतीय दूरसंचार कंपनियों, स्वदेशी तकनीक और घरेलू उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए, निर्धारित सुरक्षा शर्तों का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित कानूनों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

इस सन्दर्भ में देश के प्रधान मंत्री तथा राष्ट्रपति से भेंट की जाएगी। आज की पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्या, संजयनिधि अग्रवाल, स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रान्त संयोजक अमित सिंह वत्स, गोसाईगंज प्रभारी सुनील गुप्ता, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
[21/10, 18:44] +91 94542 48426: *सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का यादव महासभा ने लिया संकल्प*
___________________________

👉*कमला यादव की श्रद्धांजलि सभा में समाज सुधार और शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया संदेश*

*लखनऊ/गाजीपुर।* समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर यादव के पिता कमला यादव की श्रद्धांजलि सभा में यादव महासभा गाजीपुर ने समाज सुधार का संदेश देते हुए तेरही जैसी सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी और दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प दिलाया। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने पर जोर दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक जै किशन शाहू , समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू और यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल ने अपने संबोधन में लोगों से सामाजिक कुरीतियों को छोड़कर नेक रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने अपने पिता के निधन के बाद तेरही जैसी परंपरा का बहिष्कार कर साहसिक कदम उठाया है। समाज में बदलाव के लिए ऐसे निर्णय जरूरी हैं। जिस तरह समय के साथ सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रयास हुए, उसी तरह वर्तमान में प्रचलित सामाजिक बुराइयों को भी दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर ही समाज को मजबूत और जागरूक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच से गायक रजनीकांत यादव और भगवान यादव ने कमला यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर यादव महासभा के मार्गदर्शक मार्कण्डेय यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, देवकली ब्लॉक प्रमुख सच्चे लाल यादव, पूर्व सीओ गोरख यादव, अशोक बिंद, रामबचन यादव, पूर्व प्रधान रमेश यादव, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रामयस यादव, सपा नेता मुन्नन सिंह यादव, राजकुमार पांडेय, दिनेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
[21/10, 18:44] +91 94542 48426: *PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर हुआ मंथन*
__________________________

*लखनऊ।* आज बल्दी खेड़ा दलित बस्ती, कृष्णा नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर रमाबाई चेतना संस्थान, उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आजाद ने की, जबकि बैठक का कुशल संचालन प्रदेश महासचिव संतोष राज ने किया। बैठक में संगठन को नई दिशा देने, प्रदेश के प्रत्येक जनपद एवं गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सामाजिक जागरूकता को नई गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संस्थान का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बहुजन समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का प्रमुख एजेंडा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना रहा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में संगठनात्मक ढांचे को व्यवस्थित करने, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और समाज के बीच सक्रिय रूप से काम करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा बाबा साहब के विचारों से युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और जनपद-जनपद तक पहुंचाकर सामाजिक चेतना के अभियान को व्यापक रूप दिया जाए।

बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्ष, शिक्षा के महत्व, सामाजिक समानता, बंधुत्व और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जरूरत है।

संस्थान के माध्यम से सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, नई पीढ़ी को संविधान के महत्व से परिचित कराने तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामाजिक न्याय, समान अवसर, सम्मान और भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर विचार रखा।

बैठक में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठनात्मक स्तर पर जनसंपर्क, विचारों के प्रचार-प्रसार और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने पर बल दिया गया।

बैठक का एक महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देना और जल्द ही सभी जनपदों में जिला अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना रहा। पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक जिले में जिम्मेदार, सक्रिय और समाज के प्रति समर्पित नेतृत्व तैयार करना आवश्यक है।

जिला अध्यक्षों के गठन से संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित करने, स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और संस्थान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। बैठक में संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में इस दिशा में तेजी से काम करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, मजबूत नेतृत्व और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी में निहित होती है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकता, अनुशासन, पारदर्शिता और निरंतर जनसंपर्क को आवश्यक बताया गया।

पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर रमाबाई चेतना संस्थान उत्तर प्रदेश में सामाजिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करेगा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक अपने उद्देश्यों और विचारों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बल्दी खेड़ा दलित बस्ती, कृष्णा नगर में आयोजित यह बैठक संगठन के विस्तार, जिला स्तर पर नेतृत्व के गठन और सामाजिक जागरूकता के अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। बैठक में लिए गए निर्णयों और हुई चर्चाओं के आधार पर आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की योजना पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आजाद तथा संचालन कर रहे प्रदेश महासचिव संतोष राज के नेतृत्व में संगठन को प्रदेशव्यापी स्तर पर मजबूत बनाने, बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार करने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।

संस्थान का लक्ष्य स्पष्ट है बाबा साहब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार, संगठन का मजबूत विस्तार, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और सामाजिक न्याय की आवाज को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाना। बैठक को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में सर्वश्री इंजीनियर अमर सिंह हनुमान प्रसाद शैलेंद्र कुमार आलोक कुमार डॉक्टर अनुराग श्रीमती सरोज आवाज अरविंद कुमार अजय बाल्मीकि शशि यादव सहित सभी ने अपने विचार व्यक्त किया
[21/10, 18:45] +91 94542 48426: *धर्म परिवर्तन करने से जातिगत शोषण खत्म नहीं होता :CAM*
___________________________

*लखनऊ/नई दिल्ली।* जाति उन्मूलन आंदोलन CAM ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले कि धर्म परिवर्तन करने से नहीं मिल सकता आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाएं पर घोर आश्चर्य व्यक्त किया। जाति उन्मूलन आंदोलन CAM का दृढ़ता से मानना है कि इस देश में जाति एक भयंकर सच्चाई है जो धर्म परिवर्तन करने से नहीं बदल जाता।सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।जो फैसला तमिलनाडु सरकार के अपील के खिलाफ आया था।सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार कोई व्यक्ति अगर हिंदू धर्म से गैर हिंदू धर्म जैसे कि इस्लाम या क्रिश्चियन धर्म अपनाता है तो उसका सामाजिक पिछड़ापन और जातिगत शोषण खत्म हो जाता है।इसीलिए वह आरक्षण सहित अन्य सरकारी सुविधाएं नहीं प्राप्त कर सकता।

यह बहुत गलत और घोर जातिवादी फैसला है।भारत में न्यायपालिका पूरी तरह संघी मनुवादी फासीवादी ताकतों के इशारे पर नाच रही है।इस देश में व्यक्ति के धर्म परिवर्तन करने से उसकी जातिगत पहचान और उसके ऊपर हो रहे जातिगत उत्पीड़न खत्म नहीं होते।भारत और नेपाल में जाति एक भीषण सच्चाई है,जो कभी नहीं बदलती।हजारों सालों से ब्राह्मणवादी सनातनी शासक वर्ग ने मेहनतकश शूद्र अति शूद्रों के मेहनत की कमाई को हड़पने के लिए (अतिरिक्त मूल्य )क्रूर मनुस्मृति आधारित निर्मम वर्ण- जातिव्यवस्था का निर्माण किया था।इसी मनुस्मृति आधारित हिंदुत्व जिसका मर्म है निर्मम जातिव्यवस्था, को केंद्र में रख दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने फासीवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS, देशी विदेशी कॉरपोरेट घरानों द्वारा संचालित हिंदुराष्ट्र निर्माण के लिए पागलपन के जुनून से भिड़ा है।इस कथित हिंदुराष्ट्र का पवित्र संविधान , डॉक्टर आंबेडकर द्वारा निर्मित देश का संविधान नहीं बल्कि इनके लिए “पवित्र” मनुस्मृति होगा।मनुस्मृति के अनुसार तमाम शूद्र ,अति शूद्रों मतलब दलित, उत्पीड़ित वर्गों आदिवासियों, महिलाओं सहित देश की गरीब मेहनतकश जनता जो कि देश का करीब 85 प्रतिशत है,को इंसान का नहीं गुलाम का दर्जा मिलेगा।

जाति उन्मूलन आंदोलन के अनुसार न्यायपालिका के इस प्रकार के फैसले फासिस्ट संघ भाजपा के मनुस्मृति आधारित हिंदुराष्ट्र से प्रेरित है।साथ ही यह संघ परिवार के अंग जनजातीय सुरक्षा परिषद और वनवासी कल्याण आश्रम के लंबे समय से घोषित खतरनाक मांग कि हिंदू धर्म से धर्मांतरित लोगों खासकर आदिवासी ईसाइयों को डीलिस्टिंग कर तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाए ,को मजबूत करते हैं।

जाति उन्मूलन आंदोलन CAM ने एक सच्चे लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समतावादी भारत के निर्माण के लिए फासिस्ट RSS और उसके वैचारिक आधार मनुवादी हिंदुत्व के खिलाफ संघर्ष को तेज करते हुए जाति उन्मूलन आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
[21/10, 18:46] +91 94542 48426: *देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर सामूहिक शस्त्रपूजन*
___________________________

*लखनऊ/वाराणसी।* विजयादशमी का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी, तो प्रभु श्रीरामचंद्र ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। इसी दिन पांडवों ने अपना अज्ञातवास समाप्त कर पुनः शस्त्र धारण किए थे। इसी उद्देश्य से हिंदुओं के मन में शौर्य की भावना को पुनः जागृत करने हेतु हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर ‘सामूहिक शस्त्रपूजन’ का आयोजन किया गया।

वाराणसी, गाजीपुर तथा लखनऊ जिले में यह पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुजराती समाज अध्यक्ष अनिल भाई शास्त्री, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, मारवाड़ी युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम जालान, अखिल भारतीय न्यास समिति महामंत्री राजेश सेठ, रामकटोरा राम जानकी सेवा समिति महामंत्री राजन राय, चौरसिया व्यापार मंडल महामंत्री सुजीत चौरसिया, डॉ अजय जायसवाल, सोनराज सिंह, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा और समिति के राजन केशरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओ ने बताए अनेक क्रांतिकारीयो और राष्ट्रपुरुषों ने शौर्य एवं पराक्रम दिखाकर अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा की है। इसलिए शौर्य भारतीयों में जन्मजात ही है। हमारे देवता भी हमें शौर्य का संदेश देते हैं। इसलिए हमें अपने इतिहास का स्मरण हमेशा रखना चाहिए ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शस्त्रपूजन के उद्देश्य एवं महत्त्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत शस्त्रपूजन विधि संपन्न की गई तथा माँ दुर्गा की आरती की गई। ‘श्री दुर्गादेव्यै नमः’ इस सामूहिक नामजप के उपरांत ‘हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा’ ली गई। इस अवसर पर माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना की गई, ‘‘इस शस्त्रपूजन के माध्यम से हम सभी के भीतर शौर्य जागृत हो तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए समर्पित होने की प्रेरणा प्राप्त हो।’’
[21/10, 18:46] +91 94542 48426: *श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण संभव :विनीत शारदा*
__________________________

👉*विजयदशमी पर मेरठ की विभिन्न रामलीलाओं में सम्मिलित होकर दिया सनातन संस्कृति, धर्म और सत्य की विजय का संदेश*

*लखनऊ/मेरठ*। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर मेरठ छावनी की रामलीला, रामलीला मैदान, वैशाली ग्राउंड, सूरजकुंड, मनोनाथ मंदिर, जेल चुंगी तथा ई-ब्लॉक, शास्त्री नगर सहित मेरठ के विभिन्न स्थलों पर आयोजित रामलीला कार्यक्रमों में पहुँचकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को नमन किया तथा विभिन्न आयोजनों में उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर शारदा ने कहा कि विजयदशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अहंकार पर विनम्रता और अन्याय पर न्याय की विजय का शाश्वत संदेश है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने जीवन और आचरण से संसार को सिखाया कि परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, धर्म, सत्य, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। श्री शारदा ने कहा कि रावण का अंत केवल एक अहंकारी राजा का अंत नहीं था, बल्कि उस अहंकार, अत्याचार और अधर्म की पराजय का प्रतीक था, जो स्वयं को सर्वशक्तिमान समझने लगता है।

आज आवश्यकता है कि हम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, परिवारों में संस्कारों को मजबूत करें, समाज में समरसता बढ़ाएँ और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ। शारदा ने कहा कि सनातन धर्म हमें किसी से द्वेष करना नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलना, सभी के कल्याण की कामना करना, कमजोर और जरूरतमंद की सहायता करना तथा समाज को जोड़कर आगे बढ़ना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, अनुशासन और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है, जबकि विजयदशमी हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मकता रूपी रावण का भी दहन करने की प्रेरणा देती है। श्री शारदा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास, सुशासन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनकल्याण के अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित राष्ट्रनिर्माण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में सुशासन, सांस्कृतिक चेतना और विकास के प्रयासों से जोड़ते हुए कहा कि राम और कृष्ण की पावन धरती उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

शारदा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास, जनसेवा, सुशासन और विकास ही किसी भी सरकार की सबसे बड़ी कसौटी हैं। उन्होंने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए भाजपा की पुनः सरकार बनने की आशा व्यक्त की और कहा कि उनका विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।

शारदा ने अंत में सभी देश-प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे विजयदशमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएँ, सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएँ, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे, प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा भारत धर्म, संस्कृति, सेवा, संस्कार और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
[21/10, 18:47] +91 94542 48426: *लखनऊ स्नातक एमएलसी पर प्रत्याशी विजय कुमार बंधु को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया समर्थन*
__________________________

*लखनऊ।* विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के नेता विजय कुमार बंधु को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट में समर्थन दिया है। जारी बयान में फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि आज नई पीढ़ी ने जबावदेह सरकार की बात उठाई है जिसे सदन में विजय कुमार बंधु पूरा करेंगे।

सरकार चाहे जिसकी हो सदन में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार, पुरानी पेंशन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे जन मुद्दे उठाए जायेंगे और उस पर सरकार की जबावदेही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा जहां विधान परिषद बौद्धिक लोगों का सदन माना जाता था वहां अब दुखद स्थिति है कि वह माफियाओं और धनबलियों के लिए चोर दरवाजे से सदन में पहुंचने का माध्यम बन गया है। शिक्षक व आंदोलनकारी विजय बंधु की जीत विधान परिषद की गरिमा की पुनर्वापसी करेगी। उन्होंने मतदाताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर विजय बंधु की जीत सुनिश्चित करने के लिए मत देने की अपील की।