October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*

कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*

*शहजादपुर टेढ़ी मोड़,कौशाम्बी।*जिले के शहजादपुर में रामलीला की परंपरा कुछ अलग ही है। यहाँ कागज का रावण नहीं जलाया जाता, बल्कि पत्थर के विशालकाय रावण का प्रतीकात्मक वध होता है। पत्थर से बना रावण अपने पूरे परिवार के साथ आज भी यहाँ की ऐतिहासिक परंपरा की गवाही दे रहा है।ये तस्वीरें कौशाम्बी जिले के शहजादपुर गांव की हैं, जहाँ पत्थर के रावण का विशाल दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ रावण के साथ मेघनाद, मंदोदरी और परिवार के दूसरे सदस्यों की पत्थर की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं।रामलीला का स्वरूप देश की दूसरी रामलीलाओं से बिल्कुल अलग है। यहाँ दशहरे पर कागज के रावण का पुतला जलाने के बजाय, राम और रावण के युद्ध के दौरान विशालकाय पत्थर की मूर्ति का प्रतीकात्मक वध किया जाता है।शहजादपुर की यह अनूठी परंपरा रामलीला की ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय संस्कृति की एक खास पहचान बन चुकी है।

*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*

Taza Khabar