पंजाब15सितम्बर*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने चोरी करने वाले चार आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने धर्मपाल व संदीप पुत्रान सीता राम वासी भवानी व प्रदीप कुमार पुत्र शीश पाल, सुनील कुमार पुत्र बलवीर वासी जींद के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाये और राजस्थान पुलिस को भेजे। चारों आरोपी राजस्थान के झुनझुनू जिले की जेल में चोरी के मामले में बंद थे। चारों आरोपियों के खिलाफ प्रोटैक्शन वारंट जारी करवाकर आज राजस्थान पुलिस अबोहर लेकर पहुंची। न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। थाना खुईयांसरवर पुलिस के अंतर्गत आती चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने चारों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि 2021 में थाना खुईयांसरवर इलाके में घरों को निशाना बनाकर उक्त आरोपी चोरी व लूटपाट करते थे। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 93, 92, 99, 2021 खुईयांसरवर पुलिस ने दर्ज किये थे। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि चारों आरोपियों को प्रोटैक्शन पर लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि इन्होंने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ