बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*
बाँदा*पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश*
*बंसल द्वारा पुलिस लाइन और कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झण्डे को दी गई सलामी*
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण ।*
*पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के साथ सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।*
*बांदा*- देश की आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जहां पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा ध्वजारोहण कर झण्डे को सलामी दी गयी इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वाजारोहण किया गया । समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने कार्यालयों/सर्किल के थानों, समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर तथा चौकी प्रभारियों द्वारा चौकियों पर ध्वजारोहण कर लोगों में मिष्टान्न वितरण किया गया । पुलिस लाइन बांदा में ध्वाजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए । साथ ही अच्छा रिस्पांस टाइम देने वाले डायल यूपी-112 के 11 पुलिस कर्मियों को डायल यूपी-112 मुख्यालय से जारी किए गए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा शहीद के परिवारिजनों को सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी । इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने को प्रेरित किया गया । उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और न्याय की भावना को सशक्त बनाना भी है । पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को प्रेरित किया गया ।
*महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त दीर्घ एवं सराहनीय सेवा पदक प्राप्त अधिकारी-*
1- सहायक रेडियो अधिकारी श्री समर सिंह
*भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी-*
1- उ0नि0 लिपिक श्री वेद प्रकाश
*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर स्वर्ण प्रशंसा चिह्न प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी-*
1- मुख्य अग्नि शमन अधिकारी डॉ0 मतलूब हुसैन
*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी-*
1- निरीश्रक श्री राजेश चन्द्र मिश्रा
*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी-*
1- मुख्य आरक्षी संदीप कुमार
*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार रजत प्रशंसा चिह्न प्राप्त अधिकारी/कर्मचारी-*
1- आरक्षी चंदन कुमार
2- आरक्षी जितेन्द्र कुमार
*डायल यूपी-112 के मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधि0/कर्मचारी-*
1. पीआरवी 8093 के कमाण्डर श्री अमन सिंह — सराहनीय कार्य ।
2. पीआरवी 8093 के पायलट श्री कैलाश चन्द्र — सराहनीय कार्य ।
3. पीआरवी 5465 के कमाण्डर श्री अमरेन्द्र मिश्रा — सराहनीय कार्य ।
4. पीआरवी 5465 के सब-कमाण्डर श्री रोहित कुमार — सराहनीय कार्य ।
5. पीआरवी 5465 के पायलट श्री सूरज — सराहनीय कार्य ।
6. पीआरवी 5045 के कमाण्डर श्री पीयूष यादव — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
7. पीआरवी 5045 के कमाण्डर श्री शिवगोपाल मिश्र — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
8. पीआरवी 5045 के कमाण्डर श्री बृजपाल सिंह — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
9. पीआरवी 5045 के चालक श्री मनभावन — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
10. पीआरवी 5045 के चालक श्री मिथुन चक्रवर्ती — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
11. पीआरवी 5045 के चालक श्री सुशील कुमार — उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम ।
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त 26 *पूर्णिया बना विधिक शक्ति का केंद्र: 4 जिलों के PLV एक मंच पर, DM-SP ने भरा जोश*
मथुरा 16 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*