April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब15सितम्बर*पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति असीम कुमार काबू, तीनों जेठ अभी फरार

पंजाब15सितम्बर*पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति असीम कुमार काबू, तीनों जेठ अभी फरार

पंजाब15सितम्बर*पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति असीम कुमार काबू, तीनों जेठ अभी फरार

अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): नानक नगरी गली न.ं 7 अबोहर निवासी गौरव खुराना पुत्र विजय खुराना के बयानों के आधार पर उसकी बहन बबीता पत्नी असीम कटारिया को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 241, 8.09.22 भांदस की धारा 302, 328, 34आईपीसी के तहत सीटी मलोट पुलिस ने बबीता के पति असीम कटारिया, जेठ बॉबी कटारिया, डिम्पल कटारिया, काकू कटारिया पुत्रान मोहन लाल वासी मलोट दशमेश नगर गली नं. 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी मलोट बलकार सिंह ने बताया कि सिटी मलोट ने मृतक बबीता के पति असीम कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बबीता के जेठ बॉबी कटारिया, डिम्पल कटारिया, काकू कटारिया पुत्रान मोहन लाल अभी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस पार्टी द्वारा जल्द ही आरोपियों को काबू किया जायेगा। आरोपियों के घर पर ताले लगे हुए हैं। दूसरी ओर मृतका के भाई गौरव खुराना पुत्र विजय खुराना ने आरोप लगाया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजेपी गौरव यादव को पत्र लिखकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व इंसाफ दिलाने की मांग की है।
गौरव खुराना ने बताया कि बबीता की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी और शादी के बाद बच्चे को जन्म दिया था। उसके पति व जेठ अक्सर बबीता को दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसके के बाद उसके पति व जेठों ने मिलकर एक साजिश के तहत बबीता को मौत के घाट उतार दिया।
फोटो:1, शिकायतकर्ता गौरव खुराना, मृतका बबीता व आरोपी पति व जेठ

Taza Khabar