पूर्णिया बिहार 16 अगस्त 26 *पूर्णिया बना विधिक शक्ति का केंद्र: 4 जिलों के PLV एक मंच पर, DM-SP ने भरा जोश*
*मोहम्मद इरफान कामिल, यूपीआज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजन, बिहार से*
पूर्णिया बिहार , रविवार को पूर्णिया की धरती पर न्याय की आवाज़ गूंजी, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश पर *जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया* ने प्रमंडलीय स्तर का विशाल *एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम* आयोजित किया।
*मौका था पारा विधिक स्वयं सेवकों यानी PLVs को और धारदार बनाने का,*
*दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ*
कार्यक्रम की शुरुआत *प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलेरी, पोलिटेक्निक चौक, मरंगा रोड* में सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। दीप की लौ के साथ ही हॉल वंदे मातरम और कानून का राज के नारों से गूंज उठा,
*एक मंच पर आए 4 जिले*
इस कार्यक्रम में *पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार* के सैकड़ों पारा विधिक स्वयं सेवक एक साथ जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया श्री कन्हैया जी चौधरी* ने की।
*DM और SP ने दिया न्याय का मंत्र*
कार्यक्रम में *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
DM अंशुल कुमार ने PLVs की सराहना करते हुए कहा
आप लोग ही सरकार और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव-गांव तक कानून और सरकारी योजनाओं की रोशनी पहुंचाने का जिम्मा आपके कंधों पर है,_
वहीं वरीय पुलिसअधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि PLVs समाज में शांति, कानून व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के लिए फ्रंटलाइन सिपाही की तरह काम करें,
*लक्ष्य एक आखिरी व्यक्ति तक न्याय*
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य PLVs को कानूनी जानकारी, सरकारी योजनाओं और आम लोगों के अधिकारों से लैस करना है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके।
*सम्मान समारोह*
कार्यक्रम के अंत में *जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुनील कुमार* ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में PLV मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया – गांव-गांव तक न्याय पहुंचाएंगे,

More Stories
मथुरा 16 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 16 अगस्त 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को कुल 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 16 अगस्त 26*थाना राया पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।*