पंजाब11दिसम्बर*सफाई अभियान में लगातार सेवाएं दे रहे हैं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सदस्य
-बेदी परिवार ने लड्डू व समोसे वितरित किये
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। पिछले सफाई अभियानों की तरह आज सफाई अभियान के दौरान भी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। इस मौके पर संस्थान के राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती, अंग्रेज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। गौरतलब है कि संस्थान द्वारा इससे पहले भी लगातार सफाई अभियान में चाय-नाश्ते का प्रबंध किया है। इसके अलावा आज बेदी परिवार की ओर से लड्डू व समोसे वितरित किये गये। नगर निगम के मेयर विमल ठठई, डॉ. नवीन सेठी, संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, लाली शर्मा, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल ने उनका आभार व्यक्त किया।
फोटो : 4, लड्डू व चाय का लंगर ग्रहण करते उपस्थित लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या13जून26*प्राइवेट रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने खोला मोर्चा
मथुरा 13 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 2.105 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार*
आजमगढ़13जून26*माफिया नहीं, अब विकास और बदलाव आजमगढ़ की पहचान*