पंजाब11दिसम्बर*वार्ड नं. 23 की पार्षद रेणू बेदी व अन्य महिलाओं ने सफाई अभियान में दिया योगदान
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा): नई आबादी वार्ड नं. 23, गली नं. 6 महिला पार्क का नवनिर्माण करने के लिए संदीप जाखड़ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया था। इस दौरान वार्ड नं.. 23 की पार्षद रेणू बाला पत्नी हरिंद्र बेदी, आरती बेदी, वार्ड नं. 30 महिला विंग की प्रधान दया धमीजा धर्मपत्नी विजय धमीजा, वार्ड नं. 23 की महिला विंग प्रधान रिमा वाट्स धर्मपत्नी राजपाल वाट्स व अन्य महिलाएं मौजदू थेे। इन महिलाओं ने सफाई अभियान में योगदान दिया। इन्होंने संदीप जाखड़ से मांग की थी कि पार्क का नवनिर्माण किया जाये ताकि इसका लाभ लोगों को मिल सके। वार्ड नं. 23 की प्रधान ने बताया कि शहर में कई पार्क हैं लेकिन संदीप जाखड़ के प्रयासों से महिलाओं के लिए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह पार्क पिछले काफी समय से खंडर हालत में पड़ा है। अब आवारा पशुओं के कारण लोग परेशान थे। उन्होंने पार्क का नवनिर्माण शुरू करवाने के लिए संदीप जाखड़ का आभार व्यक्त किया।
फोटो: 3, जानकारी देते पार्षद रेणू बेदी, प्रधान दयाल धमीजा, रीमा वाट्स व अन्य महिलाएं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*