पंजाब11अप्रैल*हैरोइन बेचने वाला ललित मिढ़ा का दूसरा साथी सुखविंद्र सिंह काबू
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना अबोहर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह ने पत्रकार ललित मिढ़ा को 5 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया था। ललित मिढ़ा पुत्र अशोक कुमार वासी रिद्धी सिद्धी को अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने हैरेाइन बेचने वाले उसके दूसरे साथी सुखविंद्र सिंह पुत्र गज्जर सिंह वासी आलमगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 6 मई 26* Vacmet India Limited द्वारा CSR Fund द्वारा मथुरा पुलिस को प्रदान की गई*
मथुरा 6 मई 26Vacmet India Limited द्वारा Corporate Social Responsibility Fund से सम्बन्धित मुख्य बातें*-
मथुरा 6 मई 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*