पंजाब गुरुवार, 04 अप्रैल 2024* अबोहर-मलोट चौक पर आवारा पशुओं का आतंक, दुकानदार व लोग परेशान
अबोहर, 03 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): अबोहर मलोट चौक व थाने के निकट आवारा पशुओं के आतंक से दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के दुकानदारों का कहना है कि आवारा पशु आपस में कभी भी लड़ पड़ते हैं जिस कारण उनके वाहनों का नुक्सान हो जाता है। कई बार यहां से गुजरने वाले लोग भी जख्मी हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं को जल्द से जल्द काबू कर गौशाला भेजा जाये ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
फोटो:2, अबोहर-मलोट चौक पर खड़े आवारा पशु।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कोलकाता 21 नवम्बर 26*चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष अवदाब के 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल को प्रभावित करने की संभावना*
वाराणसी 21 नवम्बर 26*भेलूपुर पुलिस व एसओजी-02 की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ खेलते 17 गिरफ्तार*
मथुरा 21नवम्बर 26*अलका उपमन्यु बनीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की महिला उत्पीड़न समिति की चेयरमैन