November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

विकास मार्केट से हटाई गईं धकेलें, अवैध पार्किंग पर भी हुई कार्रवाई

कु0 सोनम

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व में कर्नल आरके सिंह, सूबेदार मेजर विजय वीर और रोदास कुमार की मौजूदगी में होली गेट से लेकर डीग गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विकास मार्केट में सड़क और रास्तों पर लगाई जा रही धकेलों को हटवाया गया। साथ ही बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से की जा रही पार्किंग को भी हटाया गया, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। नगर निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

Taza Khabar