पंजाब गुरुवार, 04 अप्रैल 2024* घर में घुस कर महिला पर कातिलाना हमला करने व लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को जेल भेजा
रिमांड के दौरान पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया
अबोहर, 03 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): अबोहर गली नं. 10 चौथे चौक पर विजय नागपाल पत्नी तेज प्रकाश नागपाल के घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट के मामले में 5 आरोपियों विक्रम उर्फ विजय पुत्र राम प्रताप, साजन कुमार पुत्र रामस्वरूप, राजकुमार पुत्र कान्हा राम वासी केराखेड़ा सदर थाना अबोहर व विक्रमजीत पुत्र शेर सिंह वासी घल्लू थाना खुईखेड़ा बोदीवाला, दीपू पुत्र नैनपाल वासी बजीतपुर कटियांवाली थाना खुईखेड़ा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से कुछ सामान बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि पुलिस ने विजय नागपाल के बयानों पर मुकदमा नं. 57, 31.3.24 भांदस की धारा 452, 354, 323, 324, 506, 34 आईपीसी के तहत उक्त पांचों के खिलाफ घर में घूसकर लूटपाट व मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 व 397 की बढ़ौतरी की गई थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*