पंजाब 9 सितंबर 26*नशीली गोलियां बेचने वाली महिला सोनिया व युवक सन्नी को जेल भेजा
अबोहर, 9 सितम्बर (शर्मा/सोनू)। नगर थाना पुलिस ने नशीली गोलियों सहित पकड़ी गई महिला व युवक को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, महिला सबइंस्पैक्टर अर्शदीप कौर, सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी बहावलवासी लिंक रोड पर जा रहे थे कि सामने से एक महिला व पुरूष आते दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो नशीली गोलियां बेचने वाली महिला से 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सोनिया पत्नी दीपक मक्कड़ उर्फ दीपक पंजपीर नगर अबोहर व सन्नी कुमार पुत्र शिवदयाल इंदिरा नगरी गली नं.6 के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:2, आरोपी पुरूष व महिला व पुलिस पार्टी।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…