September 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 9 सितंबर 26*सदर थाना पुलिस ने बीएसएनएल टॉवर से सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को काबू किया

पंजाब 9 सितंबर 26*सदर थाना पुलिस ने बीएसएनएल टॉवर से सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को काबू किया

पंजाब 9 सितंबर 26*सदर थाना पुलिस ने बीएसएनएल टॉवर से सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को काबू किया

चौकीदार की सूचना पर एसडीओ ने पीछा कर सामान समेत पकड़ा, चोरी की कीमत करीब 1.16 लाख रुपए

अबोहर, 9 सितम्बर (शर्मा/सोनू)। सदर थाना अबोहर के प्रभारी सचिन कुमार, एएसआई कुलदीप सिंहव अन्य पुलिस पार्टी ने गांव बहादुरखेड़ा में बीएसएनएल टावर से सामान चोरी कर भाग रहे तीन युवकों आरोपियों गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र मुकंद सिंह, निक्का पुत्र मि_ू सिंह और सुधीर कुमार उर्फ सीपू पुत्र पिरथी राज, सभी निवासी बहादुरखेड़ा को काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 111 के तहत केस दर्ज किया है।
तीनों आरोपियों को न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि बीएसएनएल अबोहर के एसडीओ राकेश बांसल पुत्र हेमराज बांसल निवासी सिविल लाइन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी की ओर से विभिन्न गांवों में टावर लगाए गए हैं। बहादुरखेड़ा में भी बीएसएनएल का टावर है, जहां किरलोसकर कंपनी का जेनरेटर और क्रंपटन कंपनी का 40 केवी का अल्टीनेटर लगा हुआ है। पूछताछ के दौरान अन्य टावरों पर हुई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 16 हजार रुपए बताई गई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे गांव के चौकीदार मंगा सिंह ने फोन कर सूचना दी कि तीन युवक टावर में घुसकर सामान चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह जे.टी.ओ. राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी सामान लेकर वहां से फरार हो चुके थे।
एसडीओ ने आसपास तलाश शुरू की तो तीनों युवक गांव की फिरनी के पास चोरी के सामान समेत मिल गए। आरोपियों के कब्जे से 30 मीटर फीडर केबल, 27 डीबीआई एंटीना, 50 एम्पियर का एलटेक रेक्टिफायर, 512 वोल्ट की डिजी बैटरी, 10 मीटर डीसी केबल और अल्टीनेटर का एवीआर काड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार
फोटो: 1, आरोपी व पुलिस पार्टी

Taza Khabar