October 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बागपत 25 अक्टूबर 26*गन्ने के खेत में मिला दो दिन से लापता फौजी की पत्नी रुबीना का शव- रुबीना मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली थी

​

बागपत। खड़खड़ी गांव से पिछले दो दिनों से लापता विवाहिता रुबीना का शव शनिवार को बिजरौल-वाजिदपुर मार्ग के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका रुबीना के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
​मृतका रुबीना, पुत्री इरफान, खड़खड़ी गांव की रहने वाली थी। करीब तीन वर्ष पहले रुबीना का निकाह मुजफ्फरनगर के पुर बालियान गांव निवासी नाजम अली से हुआ था, जो सेना में जवान है। दंपति का दो साल का एक बेटा है। पारिवारिक विवाद के चलते रुबीना पिछले करीब दो वर्षों से मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के बीच अदालत में मुकदमा भी विचाराधीन बताया जा रहा है। 22 अक्टूबर से रुबीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को रुबीना का शव गन्ने के खेत में मिलने के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
​घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंशु जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने रुबीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होनी बाकी है।

Taza Khabar