पंजाब 30 दिसम्बर *प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया
फोन पर हुई थी दोस्ती, प्यार में बदल गई
अबोहर, 30 दिसंबर (शर्मा/सोनू): मध्यप्रदेश से एक युवती को अबोहर बुलाकर प्रेमी द्वारा बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। नगर थाना 2 के प्रभारी व लेडी कांस्टेबल ने मध्यप्रदेश से आई युवती के बयानों के आधार पर अंश मुटनेजा पुत्र दीपक मुटनेजा वासी गली नं.6 सिद्धू नगरी अबोहर के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। सरकारी अस्पताल में लडक़ी का मेडीकल करवाया गया है। गौरतलब है कि दोनों की दोस्त फोन पर सोशल साईट पर हुई थी जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई है। अंश मुटनेजा ने लडक़ी को शादी झांसा देकर अबोहर बुलाया था। लडक़ी का आरोप है कि जिसके बाद अंश ने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:4, जानकारी देती पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री