पंजाब 30 दिसम्बर *तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स में की गई चैकिंग
अबोहर, 30 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा के नेतृत्व में डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, सहायक प्रभारी सर्बजीत सिंह, ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व फाजिल्का पुलिस टीम द्वारा आज तहसील कम्पलैक्स, एसडीएम ऑफिस, कोर्ट कम्पलैक्स की चैकिंग की गई। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि नए वर्ष के चलते सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता किया गया है। जिसके चलते आज यहां चैकिंग अभियान चलाया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने बताया कि शहर में पीसीआर टीमों द्वारा भी गश्त जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर यदि कोई लावारिस वस्तु या वाहन दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा यदि आपके आस-पास कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई देता है तो तुंरत पुलिस को सूचना दें।
फोटो:1, तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स में चैकिंग करते डीएसपी व उनकी टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री