पंजाब 27 सितम्बर 2024* शहर में हुल्लड़बाजी व माहौल खराब करने वाले 6 व्यक्तियों को पुलिस ने काबू किया, मामले की जांच जारी
अबोहर, 27 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर में हुल्लड़बाजी करने वाले 6 व्यक्तियों करण पुत्र मनोहर लाल वासी पदमपुर जिला गंगानगर राजस्थान, राहुल पुत्र रामबाबू वासी इंदिरा नगरी अबोहर, कृष्ण लाल पुत्र जगदीश कुमार वासी पदमपुर जिला गंगानगर राजस्थान व राजकुमार पुत्र सतपाल वासी आलमगढ़, विजय कुमार पुत्र हनुमान वासी पदमपुर गंगानगर राजस्थान, बलविंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर के खिलाफ बीएनएस के तहत 128, 170 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि शहर मेें लूटपाट, नशा तस्करी व गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया