पंजाब 27 सितम्बर 2024* पंचायती चुनावों में गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
शांतिपूर्वक करवाये जायेंगे पंचायती चुनाव : एसएसपी
अबोहर, 27 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): पंजाब में 15 अक्तूबर को पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं जिसके तहत फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने सभी अधिकारियों संग मीटिंग कर इलाके में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि चुनावों के दौरान कोई व्यक्ति गुण्डागर्दी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठायें जायें। उन्होंने कहा कि गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता है। उन्होंने असलाधारकों से अपील की है कि अपने असले थानों में या असला डीलरों के पास जमा करवाएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने सरपंचों, पंचों व नंबरदारों से अपील की है कि वह चुनावों में शांति बनाये रखें। कोई व्यक्ति अगर चुनावों में गुंडागर्दी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। इस मीटिंग में कई पुलिस उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो:4 मीटिंग करते एसएसपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया