पंजाब 21 फरवरी 2024* युवक पर कातिलाना हमला करने मामले में कुलविंद्र सिंह उर्फ काका व अमनी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके में गुण्डागर्दी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि युवक खुशदीप पर कातिलाना हमला करने के मामले में दो युवक कुलविंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र जोगिंद्र सिंह, अमन उर्फ अमनी पुत्र अमरीक सिंह वासी गली नं. 15 सुंदर नगरी अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और जानकारी हासिल की जायेगी। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने खुशदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गली नं.2, गुरूकृपा नगर अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 29, 19.2.24 भांदस की धारा 307, 324, 323, 148, 149, 427, 506 आईपीसी के तहत वीर सिंह उर्फ कालिया पुत्र शेरू, कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र जोगा सिंह, करण सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा वासी पंजपीर टिब्बा अबोहर, मनीष वासी अबोहर, अमन उर्फ अमनी पुत्र अमरीक सिंह वासी गली न. 15, सुंदर नगरी अबोहर, गुरप्रीत वासी धर्मनगरी अबोहर व अन्य 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*अधिवक्ता समरसता प्रीतिभोज में उमड़ा समर्थन, अनुज बाजपेई के पक्ष में बना मजबूत माहौल*
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष
वाराणसी 20 अप्रैल 26*मौसम विभाग ने वाराणसी में चार दिन तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया