पंजाब 21 फरवरी 2024* मोबाईल चोरों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
चोरी के मोबाईल खरीदने वालों के खिलाफ की जायेगी सख्त कार्यवाई : डीएसपी
अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू) : डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोबाईल सहित काबू किए गए आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह वासी पक्का सीडफार्म, राजवीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह, सुखविंद्र सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी पंजपीर टिब्बा अबोहर व रमनदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी रूहडिय़ांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
डीएसपी ने बताया कि उन्होंने कहा कि लूटपाट के मोबाईल खरीदने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस ने सुधीर सिंह पुत्र अमर सिंह वासी धर्मनगरी अबोहर के बयानों पर उसका मोबाईल छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 27, 18.2.24 भांदस की धारा 379बी के तहत चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी18जून26*कौशाम्बी के 11 स्कूलों की मान्यता रद्द*
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।