पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
*पूर्णियां बिहार:* मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कसबा में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। निर्माणाधीन मकान में पिता के बगल में सो रहे 31 वर्षीय शाहजहाँ को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला।
टीन का दरवाजा हटने की आवाज से जब पिता की नींद खुली तो सामने बेटे की लाश पड़ी थी। खून से लथपथ बेटे को देख पिता के होश उड़ गए। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि मामले की गुप्त जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी जारी है।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*