पंजाब 16 सितम्बर 2023* 420 के आरोप में सुखविंद्र सिंह बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 सितम्बर 2023* 420 के आरोप में सुखविंद्र सिंह बरी
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में 420, 467, 468, 406, 471 आईपीसी के तहत आरोपी सुखविंद्र सिंह पुत्र अनूप सिंह वासी मलोट हालाबाद अबोहर के वकील विवेक गुलबद्धर व राजिन्द्रपाल उर्फ एसपी ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता एडवोकेट दलजीत कंवर ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट विवेक गुलबद्धर व राजिंद्रपाल उर्फ एसपी की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सुखविंद्र सिंह को दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार एडवोकेट दलजीत कंवर ने सुखविंद्र सिंह के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। अदालत ने सुखविंद्र सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो: जानकारी देते वकील।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।