पंजाब 16 सितंबर 2023* नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 सितंबर 2023* नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में कल्लु पुत्र शिवनारायण वासी अजीमगढ़ व दीपक कुमार उर्फ प्रवीण पुत्र हंसराज वासी कृष्णा नगरीअबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने सोनू मिढ़ा के बयानों पर कल्लु पुत्र शिवनारायण वासी अजीमगढ़ व दीपक कुमार उर्फ प्रवीण पुत्र हंसराज वासी कृष्णा नगरीअबोहर के खिलाफ मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 106, 15.9.23 भांदस की धारा 379, 413, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
फोटो:पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: